[ad_1]
Mera Pani Meri Virasat Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा मेरा पानी मेरी विरासत योजना शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से उन किसानो को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जो धान की खेती कर रहे है। जिन किसानो को कृषि करने के लिए भूमि के साथ-साथ पानी की भी आवश्यकता होती है क्योंकि खेती धान कि हो तो पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। इस योजना के तहत खेती करने पर प्रति एकड़ पर 7000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के माध्यम से सरकार द्वारा धान की खेती से अन्य फसलों जैसे मक्का, अरहर, कपास, उड़द, बाजरा, तिल, गवार आदि में सिंचाई करने के लिए 7000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस लेख में हम आपको Mera Pani Meri Virasat Yojana से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को योजना का नाम मेरा पानी मेरी विरासत योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि हरियाणा के डार्क जोन में शामिल क्षेत्रों में धान की खेती छोड़कर मक्का, अरहर, उड़द आदि धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसल बोने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा 7 हजार प्रति एकड़ की दर से अनुदान दिया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री जी ने किसानों से जल संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग की है। हरियाणा सरकार का कहना है कि धान छोड़कर किसी दाल या मकई की खेती करें क्योंकि धान की फसल में बहुत ही ज्यादा पानी का प्रयोग किया जाता है। जो किसान धान की फसल अन्य किसी फसल की खेती करेंगे उन्हीं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
Key Highlights of Mera Pani Meri Virasat Yojana 2023
योजना का नाम | मेरा पानी मेरी विरासत योजना |
वर्ष | 2023 |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश के किसान भाई |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | धान के अतिरिक्त अन्य फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहन |
लाभ | 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन धनराशि |
श्रेणी | हरियाणा सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.agriharyanaofwm.com/ |
Mera Pani Meri Virasat Yojana का उद्देश्य
हरियाणा राज्य में कई ऐसे स्थान है जहा किसानो को धान की खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। इन सभी स्थानों में भूमिगत जल स्तर 40 मीटर या उससे अधिक गहराई पर है। इन सभी स्थानों पर किसानो को धान की खेती के अतिरिक्त अन्य अन्य वैकल्पिक फसलों की बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेरा पानी मेरी विरासत नाम से एक योजना की शुरुआत की है जिसके तहत इस समय प्रदेश के 19 ब्लॉक को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानो को धान की खेती के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई के लिए 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के लाभ व विशेषताएं
० हरियाणा राज्य सरकार ने राज्य में पानी बचाने के लिए यह योजना शुरू की है।
० इस योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य फसलें उगाने वाले किसानों को सरकार 7000/- रुपये प्रति एकड़ देगी।
० किसानों को अन्य फसलें जैसे मक्का, उड़द, सब्जियां, अरहर दाल, मूंग दाल और कपास आदि उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
० इस योजना में किसानों को यह वित्तीय सहायता मिलेगी कि वे अपनी भूमि के 50% से अधिक गैर धान की फसलें उगाएंगे।
० जहां पानी 40 मीटर से कम होगा वहां किसानों को धान नहीं लगाने दिया जाएगा।
० 50 हॉर्स पावर की बिजली की मोटर से चलने वाले नलकूप धान नहीं उगा सकते।
० अगर आप ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाएंगे तो इस पर आपको 85 फीसदी सब्सिडी मिल सकती है।
० मक्का बोने वाली मशीन पर किसानों को 40 फीसदी अनुदान मिलेगा।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के लिए पात्रता
० आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
० आवेदक किसान के पास 10 एकड़ से अधिक भूमि होना चाहिए।
० इस योजना का लाभ केवल राज्य के किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
० इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास मूल पहचान प्रमाण होना चाहिए।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
० आधार कार्ड
० पहचान पत्र
० मोबाइल नंबर
० बैंक अकाउंट पासबुक
० कृषि योग्य भूमि के कागजात
० पासपोर्ट साइज फोटो
Mera Pani Meri Virasat Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
० सबसे पहले आपको कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० अब आपके होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
० क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
० इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक किसान का नाम आदि को भरना होगा।
० सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इस फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
० इसके बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Related
[ad_2]