Desh Ke Mentor Yojana 2023 | aahar jharkhand

[ad_1]

Desh Ke Mentor Yojana 2023: सरकार द्वारा देश के छात्रों को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। ताकि छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना ना पड़े और वह अपना भविष्य बेहतर कर सकें। इसी क्रम में दिल्ली के राज्य सरकार ने देश के मेंटोर योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के छात्रों के लिए एक मेंटर की व्यवस्था की गयी है। जिसके द्वारा बच्चों को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 

Desh Ke Mentor Yojana Delhi का ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता सोनू सूद को बनाया गया है जो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ मिलकर इस मेंटोर प्रोग्राम को आगे बढ़ाएगें। आज के इस लेख में हम आपको दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया देश के मेंटोर योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस लेख को पढ़कर आप देश के मेंटर प्रोग्राम 2023 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है की कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Desh Ke Mentor Yojana क्या है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा देश के मेंटर योजना को लांच किया गया है। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 27 अगस्त 2021 को की गई थी। जिसके ब्रांड एंबेसडर जाने-माने अभिनेता सोनू सूद को बनाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा हैै की सोनू सूद का इस मेंटोर प्रोग्राम के साथ जुड़ना बच्चों के उज्जवल भविष्य में मददगार साबित होगा। उन्होंने देशभर के लाखों युवाओं को अपनी नि:स्वार्थ सेवाओं से प्रेरित किया है। दिल्ली मुख्यमंत्री मेंटोर योजना के तहत अब तक 63442 छात्र अपना पंजीकरण करवा चुके है।

Desh Ke Mentor yojana registration form online

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ज्यादा शिक्षित नहीं होते है, जिस कारण बच्चों को कैरियर को लेकर उचित मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं होता है। इसलिए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है ताकि ऐसे बच्चों को भी शिक्षा से संबंधित सही मार्गदर्शन मिल सके और उनका भविष्य उज्जवल हो। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने इस योजना से जुड़ने के लिए देशभर के सभी नागरिकों से अपील की है। 

Desh Ke Mentor Program 2023 Overview

योजना का नाम देश के मेंटोर योजना 2023
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  
लाभार्थी राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र 
उद्देश्य छात्रों को कैरियर से संबंधित सही मार्गदर्शन प्रदान करना 
राज्य  दिल्ली
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

देश के मेंटर प्रोग्राम 2023 का उद्देश्य

दिल्ली के राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया देश के मेंटोर योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कैरियर से संबंधित सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों के अभिभावक ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होने के कारण अपने बच्चों को कैरियर को लेकर सही मार्गदर्शन नहीं कर पाते हैं।

इसलिए सरकार ने इस योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को कैरियर को लेकर उचित मार्गदर्शन देने की मुहिम शुरू की है। जिसके द्वारा देशभर के शिक्षित नागरिकों द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन मिल सकेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के बच्चे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश

दिल्ली के मैंटोर योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस मेंटर प्रोग्राम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता सोनू सूद को बनाया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
  • सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ज्यादा शिक्षित नहीं होते हैं, जिस कारण बच्चों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। इसलिए इस योजना को शुरू किया गया है ताकि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके।
  • इस योजना के जरिए देशभर के शिक्षित नागरिकों से अपील की जाएगी कि वह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 2 से 10 बच्चों की जिम्मेदारी लें और उनको मार्गदर्शन करें।
  • इस योजना के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने एवं भविष्य में कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहन मिल सकेगा।
  • बच्चों को मार्गदर्शन करने के लिए मेंटोर फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकता है। और यदि कोई बच्चा उनके आसपास रहता है तो वह उनसे मिल भी सकते हैं।
  • फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी देश के नागरिकों से इस मेंटोर प्रोग्राम से जुड़ने के लिए अपील की गई है। और सोनू सूद खुद भी बच्चों को मार्गदर्शन करेंगे।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

Delhi Mentor Yojana 2023 के लिए पात्रता 

  • दिल्ली मेंटोर योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों को ही प्राप्त होगा।

देश के मेंटर योजना दिल्ली के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

शाला दर्पण राजस्थान

Desh Ke Mentor Yojana 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

देश के मेंटोर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गयी है।

  • दिल्ली के छात्रों को मेंटोर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट deshkementor.com पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको देश के मेंटोर Register Now विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Desh Ke Mentor yojana registration form online
  • आपके सामने अब एक ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जायेगा, आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारियां भर लेनी है।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है। इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Desh Ke Mentor yojana registration form online
  • इस पोर्टल पर अभी तक लगभग 64000 छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है, जो अपना ऑनलाइन गुरु को ढूंढ सकते है।

दिल्ली सरकार की योजनाएं

देश के मेंटोर योजना से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

देश के मेंटोर योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राप्त होगा।

देश के मेंटर प्रोग्राम के ब्रांड एंबेसडर कौन है?

देश के मेंटर योजना का ब्रांड एंबेसडर जाने-माने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को बनाया गया है। जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ मिलकर इस मेंटोर प्रोग्राम को आगे बढ़ाएंगे।



[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *