[ad_1]
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023: देश में बेटियों के उत्थान और उनकी स्थिति को बेहतर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई तरह की बचत योजनाओं की शुरुआत कर बेटियों को लाभान्वित करती है, ऐसी ही एक बचत योजना के माध्यम से माता-पिता को उनकी बेटियों के भविष्य हेतु बचत करने की सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से बेटी के माता-पिता अपनी 10 साल या उससे कम उम्र की बालिका का अकाउंट बैंक या ऑफिस में खोलकर भविष्य में उनकी उच्च शिक्षा और पढ़ाई के लिए बचत कर सकेंगे। SSY के तहत खता खोलने पर लाभार्थी बालिका को सरकार द्वारा 7.6% ब्याज प्रदान किया जाएगा, जिसका लाभ बालिका 21 वर्ष की होने के बाद प्राप्त कर सकेगी।
ऐसे में अगर अभी PM Sukanya Samriddhi yojana का लाभ अपनी बेटी को प्रदान करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, SSY खाता कैलकुलेशन से संबंधित पूरी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना 2023
सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई योजना है, जिसे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए माता-पिता को बचत करने की सुविधा प्रदान करती है। एसएसवाई के तहत 10 साल या इससे कम आय की बालिका का खाता खुलवाया जा सकता है, अकाउंट खुलवाने के लिए न्यूनतम राशि 250 रूपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रूपये निर्धारित है, जिसमे आवेदक अपनी सुविधानुसार बेटी के खाते में पैसे जमा कर सकते हैं, जिसमे लाभार्थी को खाता खोलने की तिथि से 14 साल तक खाते में पैसे जमा करने होंगे। जिसके बाद बालिका के 21 वर्ष की होने के बाद वह खाते में एकमुश्त रकम निकल सकेंगी, बालिका चाहे तो 18 वर्ष की होने पर भी बैंक से 50% राशि पैसे निकाल सकेगी।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
आरम्भ तिथि | 22 जनवरी, 2015 |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन प्रक्रिया |
लाभार्थी | देश की बालिका |
उद्देश्य | बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु बचत की सुविधा प्रदान करना |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकारी योजना |
ऑफिसियल वेबसाइट | nsiindia.gov.in |
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ एवं विशेषताएं
योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- पीएम सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से नागरिक अपनी बेटी भविष्य के लिए धनराशि जमा कर सकेंगे।
- योजना के तहत 10 साल या उससे कम की बेटी के नाम पर खाता खुलवाकर आवेदक न्यूनतम 250 रूपये या अधिकतम 150000 रूपये राशि अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं।
- SSY योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन बैंक या पोस्ट ऑफिस में बेटी का खाता खोल सकते हैं।
- योजना के तहत आवेदन को सरकार द्वारा 7.6% ब्याज प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक बालिका का खाता खोलने की तिथि से 21 साल की आयु तक खाता मैच्योर हो जाता है।
- योजना के तहत आवेदक बालिका चाहे अपनी उच्च शिक्षा या जरूरत के लिए 18 वर्ष होने पर भी पैसों की निकासी कर सकती है, लेकिन इस समय वह केवल 50 % राशि ही निकाल सकेगी।
- योजना के अंतर्गत आवेदक बालिका का खाता एक डाकघर या बैंक से दूसरे डाकघर या बैंक में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रूपये से एसएसवाई खाता खोला जा सकता है।
- इस योजना के तहत एक परिवार की दो बालिकाएं लाभान्वित हो सकेंगी।
- इनकम टेक्स सेक्शन 80-C के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट टैक्स में छूट का लाभ मिलेगा।
- इस योजना के जरिए मिलने वाले ब्याज पर सरकार कोई भी टैक्स नहीं लगाएगी बल्कि इससे आपकी जमा राशि ब्याज से बढ़ेगी।
- योजना के तहत खाता खुलवाने से लेकर 14 साल तक आपको इसमें नियमित रूप से निवेश करना होगा।
- सुकन्या समृद्धि यजना के नागरिक अपनी बेटी के विवाह एवं उच्च शिक्षा में होने वाले खर्चे और आवश्यकताओं की पूर्ति बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरी कर सकेंगे।
SSY योजना के अंतर्गत नए बदलाव
केंद्र सरकार की और से सुकन्या समृद्धि योजना में 5 नए बदलाव किए गए हैं, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- योजना के अंतर्गत आवेदक को एक साल में खाते में नियमित रूम से न्यूनतम 250 रूपये जमा करना अनिवार्य है, लेकिन अगर लाभार्थी द्वारा यह राशि जमा नहीं की जाती तो उनका खाता डिफॉल्ट माना जाएगा। नए नियमों के मुताबिक अगर SSY अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट नहीं किया गया तो लड़की के मच्योर होने तक आपके डिफॉल्ट खाते पर 2019 के नए नियम के अनुसार आपको निर्धारित 7.6% ब्याज दर मिलता रहेगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार की केवल एक बेटी के नाम से ही खाता खोला जा सकता है, लेकिन अगर दूसरी संतान जुड़वा बेटियां होती है, तो दोनों के नाम पर खाता खोला जा सकता है।
- योजना के तहत लाभार्थी बालिका का खता दो परिस्थितियों में बंद कर दिया जाता है पहला बेटी की मृत्यु हने पर और दूसरा बेटी के निवास स्थान में परिवर्तन होने पर लेकिन नए बदलाव के बाद अब यदि बेटी के अभिभावक की किसी कारणवर्ष मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में भी खाता बंद कर दिया जाता है।
- SSY में पहले लाभार्थी बालिका को 10 साल की आयु में ही खाते का संचालन सौंप दिया जाता था, लेकिन अब नए नियमों के अनुसार लाभार्थी बालिका जब तक 18 साल की नहीं हो जाती तब तक वह खाते का संचालन स्वयं से नहीं कर सकती है, बालिका के 18 वर्ष पूरे होने तक उसके अभिभावकों द्वारा खाते का संचालन किया जाता है।
- नए नियमों के मुताबिक खाते में गलत ब्याज वापस करने के प्रावधान में बदलाव किया गया है, साथ ही खाते का सालाना ब्याज हर साल के अंत में जमा किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसके बाद ही योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी, ऐसी सभी पात्रता की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदक भारत के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- SSY के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर 10 साल तक की बालिका आवेदन हेतु पात्र होगी।
- योजना के अंतर्गत केवल एक बालिका के नाम से ही खाता खुलवाया जा सकेगा।
- एक परिवार की केवल दो बेटियां ही योजना में आवेदन हेतु पात्र होंगी।
- यदि एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटियां होती हैं, तो वह दोनों भी आवेदन के पात्र होंगी।
Sukanya Samriddhi Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, बिना पूरे दस्तावेजों के योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता की आईडी प्रूफ
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
भारतीय डाक द्वारा संचालित योजनाएं
आपको बता दें भारतीय डाक विभाग की और से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है, ऐसे में भारतीय डाक द्वारा संचालित योजनाओं में 9 बचत योजनाएं शामिल है, जिनमे नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए 7.6% ब्याज दिया जाता है, ऐसी सभी योजनाओं की जानकारी निम्नानुसार है।
खाता | न्यूनतम राशि |
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) | 250 रूपये |
डाक घर बचत खाता | 500 रूपये |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) | 500 रूपये |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम | 1000 रूपये |
राष्ट्रीय बचत पत्र | 1000 रूपये |
राष्ट्रीय बचत समय जमा खाता | 1000 रूपये |
किसान विकास पत्र (KVP) | 1000 रूपये |
डाक घर मंथली इनकम स्कीम | 1000 रूपये |
राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता | 1000 रूपये |
योजना के अंतर्गत आने वाले अधिकृत बैंकों की सूची
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | स्टेट बैंक ऑफ मैसूर | अलाहाबाद |
एक्सिस बैंक | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | पंजाब नेशनल बैंक | IDBI बैंक |
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | आंध्रबैंक | बैंक ऑफ बरोदा |
ICICI बैंक | ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स | इंडियन ओवरसीज बैंक | बैंक ऑफ इण्डिया |
कॉरपोरेशन बैंक | यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | पंजाब और सिंध बैंक | सिंडिकेट बैंक |
विजया बैंक | यूको बैंक | स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद | स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर |
कैनरा बैंक | स्टेट बैंक ऑफ पटियाला | देना बैंक | इंडियन बैंक |
Sukanya Samriddhi Yojana खाता कैलकुलेशन
एसएसवाई के अंतर्गत आवेदक को 21 वर्ष की योजना के कार्यकाल पूरा होने के बाद प्राप्त होने वाली राशि कुछ इस प्रकार है, उद्धरण के रूप में राशि की एक लिस्ट इस तरह दी गई है।
राशि (सालाना) (रूपये में) | राशि (14 वर्ष) (रूपये में) | राशि (21 वर्ष) (रूपये में) |
1000 | 14000 | 46,821 |
2000 | 28000 | 93,643 |
5000 | 70000 | 2,34,107 |
10000 | 140000 | 4,68,215 |
20000 | 280000 | 9,36,429 |
50000 | 700000 | 23,41,073 |
100000 | 1400000 | 46,82,146 |
125000 | 1750000 | 58,52,683 |
150000 | 2100000 | 70,23,219 |
Also Check:-
1000 रूपये योगदान के साथ गणना (वार्षिक)
- फिक्स्ड इंटरेस्ट – 8.4%
- अवधि – 14 वर्ष
- भुगतान वार्षिक रूप से
साल | ओपनिंग बैलेंस (रूपये में) | जमा राशि (रूपये में) | ब्याज (रूपये में) | क्लोजिंग बैलेंस (रूपये में) |
1 | 0 | 1000 | 84 | 1084 |
2 | 1084 | 1000 | 175 | 2259 |
3 | 2259 | 1000 | 274 | 3533 |
4 | 3533 | 1000 | 381 | 4914 |
5 | 4914 | 1000 | 497 | 6410 |
6 | 6410 | 1000 | 622 | 8033 |
7 | 8033 | 1000 | 759 | 9792 |
8 | 9792 | 1000 | 906 | 11698 |
9 | 11698 | 1000 | 1067 | 13765 |
10 | 13765 | 1000 | 1240 | 16005 |
11 | 16005 | 1000 | 1428 | 18433 |
12 | 18433 | 1000 | 1632 | 21066 |
13 | 21066 | 1000 | 1854 | 23919 |
14 | 23919 | 1000 | 2093 | 27012 |
15 | 27012 | 0 | 2269 | 29281 |
16 | 29281 | 0 | 2460 | 31741 |
17 | 31741 | 0 | 2666 | 34407 |
18 | 34407 | 0 | 2890 | 37298 |
19 | 37298 | 0 | 3133 | 40431 |
20 | 40431 | 0 | 3396 | 43827 |
21 | 43827 | 0 | 3681 | 47508 |
परिणाम:
- खाते में कुल जमा राशि – 14,000 रूपये
- मैच्योरिटी के बाद राशि – 47508 रूपये
- प्राप्त ब्याज – 33,508 रूपये
5000 रूपये योगदान के साथ गणना (वार्षिक)
- फिक्स्ड इंटरेस्ट – 8.4%
- कार्यकाल – 14 साल
- भुगतान आवृत्ति – वार्षिक रूप से
साल | ओपनिंग बैलेंस (रूपये में) | जमा राशि (रूपये में) | ब्याज (रूपये में) | क्लोजिंग बैलेंस (रूपये में) |
1 | 0 | 5000 | 420 | 5420 |
2 | 5420 | 5000 | 875 | 11295 |
3 | 11295 | 5000 | 1369 | 17664 |
4 | 17664 | 5000 | 1904 | 24568 |
5 | 24568 | 5000 | 2484 | 32052 |
6 | 32052 | 5000 | 3112 | 40164 |
7 | 40164 | 5000 | 3794 | 48958 |
8 | 48958 | 5000 | 4532 | 58490 |
9 | 58490 | 5000 | 5333 | 68823 |
10 | 68823 | 5000 | 6201 | 80024 |
11 | 80024 | 5000 | 7142 | 92166 |
12 | 92166 | 5000 | 8162 | 105328 |
13 | 105328 | 5000 | 9268 | 119596 |
14 | 119596 | 5000 | 10466 | 135062 |
15 | 135062 | 0 | 11345 | 146407 |
16 | 146407 | 0 | 12298 | 158706 |
17 | 158706 | 0 | 13331 | 172037 |
18 | 172037 | 0 | 14451 | 186488 |
19 | 186488 | 0 | 15665 | 202153 |
20 | 202153 | 0 | 16981 | 219134 |
21 | 219134 | 0 | 18407 | 237541 |
परिणाम:
- कुल जमा राशि: 70000 रूपये
- मैच्योरिटी राशि के बाद की राशि : 2,37,541 रूपये
- प्राप्त ब्याज – 1,6,541 रूपये
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट दोबारा कैसे खोलें?
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदक अपनी बेटी के भविष्य को उज्ज्वल बनने के लिए इसमें अपनी सुविधानुसार 250 रूपये से 15 लाख रूपये तक जमा कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप 250 रूपये की धनराशि जमा करते हैं तो आपको हर साल यह राशि खाते में जमा करनी होगी, लेकिन अगर किसी भी साल आप यह निर्धारित राशि जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। अकाउंट बंद होने के बाद आप इसे दोबारा भी रि-ओपन करवा सकेंगे, इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक जहाँ आपका अकाउंट है वहां जाना है। यहाँ से आपको रि-ओपन का फॉर्म लेकर भरना होगा और बची हुई राशि को पेनल्टी के साथ जमा करना होगा।
उद्धरण – के लिए मान लीजिए जैसा की आपने 3 साल से 1000 रूपये की धनराशि जमा नहीं की, जो आपको हर साल खाते में जमा करने जरुरी होते हैं, ऐसे में आपको 3 साल के हिसाब से 3000 रूपये के साथ-साथ हर साल 50 रूपये का जुर्माना भी जमा करना होगा। यानी आपको (3000+150 = 3150 रूपये) जमा करने होंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे चेक करें बैलेंस
योजना के अंतर्गत जो लाभार्थी अपना बैलेंस चेक करना चाहते हैं, वह की तरह से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो पासबुक की एंट्री करवाकर अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप आईपीपीबी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर SSY खाते की बकाया राशि चेक कर सकेंगे।
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
योजना में आवेदन के लिए जो आवेदक अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को सकते हैं, आवेदन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया की जानकारी आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार अपने नजदीकी डाकघर या सरकारी बैंक शाखा में विजिट करें।
- यहाँ आप शाखा के अधिकारी से सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- फॉर्म प्राप्त करके आपको उसमे पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
- अब आखिर में फॉर्म की अच्छे से जांच कर लें यदि कोई जानकारी छूट जाती है तो उसे भर लें।
- फॉर्म को पूरी तरह से भरकर उसे पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में ही जमा करा दें।
- इस तरह आपकी सुकन्या समृद्धि योजान में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
योजना में पासबुक के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी का खाता खुलवाया है, तो उसके लिए पासबुक हेतु आवेदन की प्रक्रिया आप यहाँ बाते गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Download Forms का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके समाने कई ऑप्शन आ जाएंगे, यहाँ आप Passbook Form 4 के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आप इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें।
- सारी जानकारी भरकर उसकी जांच करके आप उसे अपने नजदीकी डाकघर में जमा कर दें।
- इस तरह आपकी पासबुक के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- फॉर्म जमा हो जाने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म की जांच करके सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन सफल हो जाने के बाद आपको नई पासबुक दे दी जाएगी।
- इस तरह आपकी योजना में पासबुक के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
IPPB मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
आईपीपीबी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
- इसके बाद आप सर्च पर IPPB मोबाइल ऐप टाइप करके सर्च करना होगा।
- सर्च करने के बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप खुलकर आ जाएगा, यहाँ बाद आप Install के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- जिसके बाद आपके मोबाइल में एप डाउनलोड हो जाएगा।
- यहाँ आपको संबंधित जानकारी देखने आपके मोबाइल ऐप द्वारा देखने को मिलेगी और आप आसानी से इसके माध्यम से अपनी राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?
Sukanya Samriddhi yojana केंद्र सरकार द्वारा देश की बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई योजना है, जिसके अंतर्गत माता-पिता बेटी का खाता खुलवाकर उसकी पढ़ाई या शादी के लिए बचत कर सकेंगे
योजना के तहत जमा राशि पर लाभार्थी को कितना ब्याज दर दिया जाता है?
SSY योजना के तहत जमा राशि पर लाभार्थी को 7.6% ब्याज दर दिया जाता है?
सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित जानकारी या शिकायत होने पर आवेदक इसके हेल्पलाइन नंबर: 18002666868 पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना में किस तरह आवेदन किया जा सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन के लिए आवेदक अपनी बेटी का खाता बैंक या डाक घर से फॉर्म प्राप्त कर उसमे पूछी गई सभी जानकारी भरकर खुलवा सकते हैं।
पीएम सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इससाथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।